JAGRUK BHARAT MORCHA PATRIKA / Fri, Sep 25, 2026 / Post views : 38
मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का जारी किया रेड अलर्ट
जनपदवासियों से सावधानी बरतने की जिला प्रशासन ने की अपील
बहराइच। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25, 26 व 27 सितम्बर 2026 तक बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती एवं सिद्धार्थनगर जनपदों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं (हवा की गति 40-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सचेत ऐप केे माध्यम जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जनपदवासियों विशेषकर नदियों के आसपास रहने वालों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से पानी के आस-पास न जायें। विशेषकर छोटे बच्चों के प्रति पूरी सावधानी बरते उन्हें नदियों, नालों, गढ्डों, जल स्रोतों के आस-पास न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन