JAGRUK BHARAT MORCHA PATRIKA / Sun, Sep 20, 2026 / Post views : 42
बहराइच । जनपद में संचालित गौआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग के निदेशक, प्रशासन एवं विकास राजेन्द्र प्रसाद माहौर ने जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को गो आश्रय स्थल परसेण्डी एवं कटरा बहादुरगंज का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल पहुंचने पर श्री मौहौर द्वारा सर्वप्रथम गोपूजन कर गोवंशों को गुड़ व फल खिलाकर गौमाता व नंदी का सम्मान किया गया। तत्पश्चात आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान गोवंशों के स्वास्थ्य एवं बोये जाने वाले हरे चारे की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में गोवंशों को भूसा के साथ प्रचुर मात्रा में हरा चारा भी दिया जाय। संरक्षित गोवंशों की मृत्यु दर में कमी लाये जाने के लिए निर्देश दिया कि पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी व पैरावेट नियमित रूप से गोआश्रय स्थलों का भ्रमण करें। निदेशक ने सचल उपचार वाहन जरवल को निरीक्षण करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में सचल उपचार यूनिटों का संचालन प्रभावी ढंग से किया जाय।
क्षेत्र भ्रमण के उपरान्त निदेशक श्री माहौर ने अपर निदेशक, देवीपाटन मण्डल गोण्डा डॉ. अरविन्द सिंह के साथ विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि गौआश्रय स्थलों में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु चारा उत्पादक किसानों से अनुबंध कर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि सभी बेसहारा गोवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन हमारा नैतिक दायित्व है। श्री माहौर ने निर्देश दिया कि गोशाला में उपलब्ध गोबर व गोमूत्र से गोबर के गमले, दीया समेत उपयोगी वस्तुएं तैयार कर गोआश्रय स्थलों का स्वावलम्बी बनाया जाय तथा पशुपालकों को गोबर देकर उनसे भूसा प्राप्त किया जाय।
निदेशक श्री माहौर ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कर शासन की मंशानुरूप व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखा जाय। निदेशक प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में संचालित खुरपका-मुहपका टीकाकरण अभियान को पूरी शिद्दत के साथ संचालित करें ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। उन्होंने गौआश्रय स्थलों के माध्यम से देशी नस्ल की दुधारू गायों का भी संवर्धन किया जाए। बैठक का संचालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, ए.पी.ओ. सहित अन्य सम्बन्धित विभागी अधिकारी मौजूद रहे।...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन