JAGRUK BHARAT MORCHA PATRIKA / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 34
स्वस्थ माँ, सुपोषित बच्चा नव बहराइच का सच्चा आधार
बहराइच। जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर निरंतर जागरूकता एवं सेवा कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों तक आवश्यक पोषण सेवाओं एवं आहार की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं बच्चों के समुचित विकास के संबंध में जानकारी दी जा रही है। विभागीय कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर महिलाओं एवं परिवारों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम के साथ ही स्वस्थ मातृत्व एवं सुपोषित बचपन को बढ़ावा देना है। अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा संचालित पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए तथा किसी भी पात्र परिवार को योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन