Fri, 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
DM ने दिया अधिकारियो को निर्देश : वर्षा के कारण घटित होने वाली किसी भी घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम दें अधिकारी :- डीएम | सेवा संकल्प अभियान : स्वस्थ माँ, सुपोषित बच्चा नव बहराइच का सच्चा आधार | मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का जारी किया रेड अलर्ट : जनपदवासियों से सावधानी बरतने की जिला प्रशासन ने की अपील | निरीक्षण : डीएम ने नानपारा के कालीकुण्डा मन्दिर का किया निरीक्षण | महिला पीजी कालेज में सम्पन्न हुआ कैरियर काउन्सिलिंग : सही कॅरियर क्षेत्र चुनने में मददगार है कैरियर काउन्सिलिंग: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी | डॉ हरीश वर्मा : अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर | डॉ हरीश वर्मा : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नारको-को-आर्डिनेशन समिति की बैठक | विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : निदेशक प्रशासन ने 02 गो आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण | मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण : मानव स्वास्थ के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं मिलेट्स उत्पाद: डीएम | मासिक बैठक संपन्न : मासिक बैठक में 2अगस्त के कार्यक्रम की हुई समीक्षा | DM ने दिया अधिकारियो को निर्देश : वर्षा के कारण घटित होने वाली किसी भी घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम दें अधिकारी :- डीएम | सेवा संकल्प अभियान : स्वस्थ माँ, सुपोषित बच्चा नव बहराइच का सच्चा आधार | मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का जारी किया रेड अलर्ट : जनपदवासियों से सावधानी बरतने की जिला प्रशासन ने की अपील | निरीक्षण : डीएम ने नानपारा के कालीकुण्डा मन्दिर का किया निरीक्षण | महिला पीजी कालेज में सम्पन्न हुआ कैरियर काउन्सिलिंग : सही कॅरियर क्षेत्र चुनने में मददगार है कैरियर काउन्सिलिंग: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी | डॉ हरीश वर्मा : अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर | डॉ हरीश वर्मा : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नारको-को-आर्डिनेशन समिति की बैठक | विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : निदेशक प्रशासन ने 02 गो आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण | मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण : मानव स्वास्थ के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं मिलेट्स उत्पाद: डीएम | मासिक बैठक संपन्न : मासिक बैठक में 2अगस्त के कार्यक्रम की हुई समीक्षा | DM ने दिया अधिकारियो को निर्देश : वर्षा के कारण घटित होने वाली किसी भी घटना की सूचना कन्ट्रोल रूम दें अधिकारी :- डीएम | सेवा संकल्प अभियान : स्वस्थ माँ, सुपोषित बच्चा नव बहराइच का सच्चा आधार | मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा का जारी किया रेड अलर्ट : जनपदवासियों से सावधानी बरतने की जिला प्रशासन ने की अपील | निरीक्षण : डीएम ने नानपारा के कालीकुण्डा मन्दिर का किया निरीक्षण | महिला पीजी कालेज में सम्पन्न हुआ कैरियर काउन्सिलिंग : सही कॅरियर क्षेत्र चुनने में मददगार है कैरियर काउन्सिलिंग: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी | डॉ हरीश वर्मा : अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर | डॉ हरीश वर्मा : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नारको-को-आर्डिनेशन समिति की बैठक | विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : निदेशक प्रशासन ने 02 गो आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण | मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण : मानव स्वास्थ के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं मिलेट्स उत्पाद: डीएम | मासिक बैठक संपन्न : मासिक बैठक में 2अगस्त के कार्यक्रम की हुई समीक्षा |

ग्रामीणों की अनुशंसा पर मैदानी कर्मचारी कार्यों के चय : महात्मा गांधी नरेगा में वैज्ञानिक पद्धति युक्तधारा पोर्टल से हो रहा कार्यों का चयन युक्तधारा पोर्टल से बन रहा आगामी वित

Share:

कवर्धा 18 दिसंबर 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी निर्माण कार्यों का चयन तकनीकी पद्धति के आधार पर युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। यह कार्य महात्मा गांधी नरेगा के साथ राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के संयुक्त भूवन प्लेटफार्म पर व्यापक रूप से निर्मित युक्तधारा पोर्टल में किया जा रहा है। युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जीआईएस टूल्स की सहायता से विभिन्न भौगोलिक और स्थनिक सूचनाओं को जोड़कर ग्राम पंचायत के लिए योजना बनाने की प्रक्रिया को और भी सरल और सामग्र बनाया गया है। ताकि वैज्ञानिक पद्धति से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किए जाने के लिए निर्माण कार्य का चयन कर योजनाएं तैयार की जा सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों के चयन की प्रक्रिया ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए की जा रही है। मनरेगा में सभी अनुमेय कार्यों का वर्गीकरण नरेगा सॉफ्ट डेटाबेस के अनुसार किया गया है। जीआईएस आधारित कार्यों और ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित वार्षिक कार्य योजना के बीच एकीकरण करते हुए प्रस्तावित गतिविधियों के मूल्यांकन और स्वीकृत की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन अनुमोदन की व्यवस्था होगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आगे बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष से सभी निर्माण कार्य युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत होंगे।सभी कार्य ग्राम पंचायत के भौतिक परिस्थितियों के अनुसार होगा और ग्रामीणों की अनुशंसा पर युक्तधारा पोर्टल में कार्य अपलोड होगा।

जिले में युक्तधारा पोर्टल के क्रियान्वयन पर जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 471 ग्राम पंचायतों में से 264 ग्राम पंचायतो में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से कार्यों की प्लानिंग करते हुए 245 ग्राम पंचायतों के कार्यों का प्लान युक्तधारा पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है। शेष ग्राम पंचायतों में प्लानिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है जिसमें मैदानी कर्मचारी एवं ग्रामीण आपस में बैठकर कार्यों को अंतिम रूप दे रहे हैं और आगामी कुछ दिनों में इन ग्राम पंचायत के प्लानिंग को भी युक्तधारा पोर्टल में अपलोड कर दिया जाएगा।

क्या है युक्तधारा पोर्टल ?

युक्तधारा पोर्टल महात्मा गांधी नरेगा के लिए भू-स्थानिक योजना प्रणाली है जो ग्राम पंचायत स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक की संपूर्ण योजना निर्माण और अनुमोदन प्रक्रिया को डिजिटल रूप में प्रदान करता है।युक्तधारा पोर्टल का निर्माण राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने मिलकर किया है। युक्तधारा पोर्टल की सहायता से मनरेगा योजना के लिए भौतिक योजना निर्माण, गतिविधियों की पहचान और क्षेत्र उपचार की योजना जैसे अन्य घटक शामिल है। यह पोर्टल ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा की गतिविधियों को सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है तथा अनुमेय कार्यों को दो श्रेणी में बांटा गया है जिसमें भौगोलिक रूप से विश्वेषित कार्य एवं ऐसे कार्य जो भू-स्थानिक और रिमोट सेंसिंग डाटा के आधार पर विश्वेषित नही किया गया है। इसके साथ ही सभी अनुमेय कार्यों का वर्गीकरण नरेगा सॉफ्टवेयर डेटाबेस के अनुसार निर्धारित करते हुए कार्य योजना बनाया जाएगा और अनुमोदित कार्य योजना में शामिल समस्त कार्यों के वर्क कोड युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ही बनाए जाएंगे।

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत युक्तधारा पोर्टल से चयन के लिए लक्षित कार्यों पर एक नजर....

युक्तधारा प्लानिंग में निम्नांकित कार्य को प्राथमिकता से लिए जाने ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है जिसमें सामुदायिक मूलक एवं हितग्राही मूलक कार्यों के साथ आजीविका को बढ़ावा दिया जा सके।

1. अजीविका डबरी

2. ⁠हितग्राही मूलक वृक्षारोपण कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 15-15।

3. ⁠सामुदायिक वृक्षारोपण (मुक्तिधाम, अन्य स्थलो में )

4. ⁠मोर गाव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत 28 प्रकार के जल संरक्षण से संबंधित कार्य ।

5. ⁠नर्सरी निर्माण समुदाय के लिए

6. ⁠प्रत्येक विकासखंड में 150- 150 उत्कृष्ट पशु आश्रय शेड।

7. ⁠झिरिया कूप निर्माण

8. ⁠हितग्राही मूलक कूप निर्माण

9. ⁠आंगनबाड़ी भवन निर्माण

10. ⁠हाट बाजार शेड

11. ⁠स्कूल में किचन शेड निर्माण

12. ⁠मुक्तिधाम विहीन ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण

13. ⁠अमृत सरोवर निर्माण एवं

14. ⁠अन्य परिसंपत्ति निर्माण वाले मजदूरी मूलक कार्य शामिल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें


विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement